करमागढ़ गांव में अपने घर के मुनगा पेड़ से गिरने से गम्भीर घायल 16 वर्षीय छात्र की मौत

करमागढ़ गांव में अपने घर के मुनगा पेड़ से गिरने से गम्भीर घायल 16 वर्षीय छात्र की मौत

तमनार @संदेशा 20.9.2020
तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम करमागढ़ पंचायत जोबरो थाना तमनार के कक्षा 9 वीं के छात्र उम्र 16 वर्ष की दोपहर अपने घर की मुनगा पेड़ से गिरकर गंभीर घायल हो गया। तत्काल एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार लाया गया। परिवार वालो ने बताया कि 16 वर्षीय शांतनु सिदार पिता अमर सिंह सिदार रविवार की दोपहर लगभग 4 बजे अपने घर के मुनगा पेड़ पर चढ़ा था। मुनगा तोड़ने के दौरान उसका पैर अचानक फिसल गया और वह सिर के बल गिरने से गंभीर घायल हो गया। तत्काल एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार लाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अमर सिंह पिता लुकेश्वर सिदार करमागढ़ की रिपोर्ट पर तमनार पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कर शव सुपुर्द किया गया ।

