सीएचसी तमनार के एंटीजन टेस्ट में 14 ब्यक्ति कोरोना पॉजिटिव, बीएमओ डॉ.डी.एस पैकरा ने की पुष्टि

सीएचसी तमनार के एंटीजन टेस्ट में 14 ब्यक्ति कोरोना पॉजिटिव, बीएमओ डॉ.डी.एस पैकरा ने की पुष्टि
तमनार (दुलेंद्र पटेल) 22.9.2020 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में 22 सितम्बर मंगलवार को बनखेता हिंडाल्को कम्पनी में 13 जेपीएल में 1 में कुल 14 ब्यक्ति संक्रमित की पुष्टि की गई है। आज एंटीजन टेस्ट 89 एवं आरटीपीसीआर टेस्ट 47 कुल 113 लोगो का कोरोना सेंपल चेक किया गया।एंटीजन टेस्ट में 14 ब्यक्ति कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर कोविड हॉस्पिटल रायगढ़ भेजा जा रहा है। इनके प्राथमिक संपर्क में आये लोगो की कोरोना टेस्ट किया जा रहा है।शासन के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण से रोकथाम एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए जाने हेतु उक्त परिवार निवास स्थान में स्वास्थ्य विभाग की निर्देश लगाया गया है। बीएमओ ने बताया कि 22 सितम्बर तक सीएचसी अन्तर्गत एंटीजन टेस्ट 1511 एवं आरटीपीसीआर 2481 कुल 3992 लोगो का टेस्ट किया जा चुका है।
कुल संक्रमित 262,ठीक होकर डिस्चार्ज 150, एक्टिव केस 112, होम आईशोलेशन में 35 ब्यक्ति एवं कोरोना संक्रमण से 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई है।

