WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
रायगढ़

धरमजयगढ़ में कल सजेगा जनजातीय गौरव का भव्य मंच, राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे राज्यसभा सांसद श्री नितिन नवीन, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे अध्यक्षता

धरमजयगढ़ में कल सजेगा जनजातीय गौरव का भव्य मंच, राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे राज्यसभा सांसद श्री नितिन नवीन, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे अध्यक्षता

*भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर दशहरा मैदान में होगा आयोजन, जनजातीय संस्कृति, कला और परंपराओं का दिखेगा अनूठा संगम*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

रायगढ़ @ संदेशा 24

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ स्थित दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होने वाले इस समारोह में जनजातीय समाज की समृद्ध विरासत, गौरवशाली इतिहास, लोक संस्कृति और पारंपरिक कलाओं की झलक देखने को मिलेगी। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्री नितिन नवीन होंगे, जबकि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, कौशल विकास एवं तकनीकी मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब तथा संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल शामिल होंगे। वहीं रायगढ़ लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग एवं राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह सहित छत्तीसगढ़ शासन के सांसद, विधायक, निगम-मंडल एवं आयोग के प्रतिनिधि, जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण तथा जनजातीय समाज के प्रमुख विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

*जनजातीय लोक संस्कृति और परंपराओं का होगा भव्य प्रदर्शन*

समारोह में उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव एवं शहीद वीर नारायण सिंह लोक कला नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन प्रमुख आकर्षण रहेगा। इसके साथ ही बैगा पुजारी सम्मान निधि योजना की राशि का सांकेतिक अंतरण किया जाएगा। राज्य स्तरीय जनजातीय विकास प्रदर्शनी एवं क्राफ्ट मेला के माध्यम से जनजातीय समुदाय की कला, हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख जनजाति एवं उप जनजाति प्रमुखों का सम्मान, राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण, जनजातीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान तथा अन्य राज्यों के जनजातीय लोक नृत्यों की प्रस्तुति भी होगी।

*लोक नृत्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार*

राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ क्षेत्र लोक नृत्य महोत्सव के विजेता प्रतिभागियों को समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इसमें रायगढ़ जिले के विकासखंड रायगढ़ अंतर्गत मोहिनीपुर चंवरपुर के कर्मा लोक नृत्य दल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दल को दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। सूरजपुर जिले के पारंपरिक कर्मा दल को द्वितीय पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये तथा सरगुजा जिले के जय शिव शारदा कर्मा पार्टी को तृतीय पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसी तरह शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें कोंडागांव जिले के लिंगो घोटुल माटी मांदरी नृत्य दल को प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये, धमतरी जिले की गढ़िया बाबा आदिवासी लोक नृत्य सेवा समिति को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये तथा जशपुर जिले के जय मातादी करमा दल, टाटीडांड को तृतीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।

*जनजातीय जीवन और संस्कृति पर आधारित फोटोग्राफी के विजेता भी होंगे सम्मानित*

जनजातीय गौरव दिवस 2026 के अवसर पर आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा 12 नवंबर को आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। जनजातीय जीवन, संस्कृति एवं परंपराओं पर केंद्रित इस प्रतियोगिता में कुल 26 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में कोंडागांव जिले के श्री पंकज शोरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्हें 25 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। बस्तर के श्री फूलसिंह नाग द्वितीय स्थान पर रहे, जिन्हें 20 हजार रुपये तथा बस्तर के श्री संदीप बघेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें 15 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। धरमजयगढ़ में आयोजित यह राज्य स्तरीय समारोह जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक कलाओं और सामुदायिक पहचान को सम्मान देने के साथ जनजातीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण अवसर बनेगा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53
Back to top button
Latest
शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के शहादत दिवस के परिप्रेक्ष्य में प... सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, चिटकाकानी म... धान खरीदी केंद्रों का नियमित निरीक्षण, किसानों की सुविधा और सु... कम धान बेचने पर भी प्रति एकड़ 13,839 रुपए की आदान सहायता के निर... जिले में कुपोषण मुक्ति के लिए समन्वित प्रयास करें विभागीय अधिक... जिले में कुपोषण मुक्ति के लिए समन्वित प्रयास करें विभागीय अधिक... जिले के नागरिकों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ही उपलब्ध हों ... सतत विकास के संकल्प को साकार करने की पहल – ओपीजेयू में ‘रोल ऑफ... 🚨रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से दो युवकों ने किया सामूहिक दुष... 🚨स्कूली छात्रा से अश्लील हरकत करने वाला स्कूल शिक्षक गिरफ्तार,...