तमनार के पालीघाट बंजारी मन्दिर के पास चलती वैन में लगी आग..वाहन से कूदकर पांच लोगों ने बचाई जान..

तमनार के पालीघाट बंजारी मन्दिर के पास चलती वैन में लगी आग..वाहन से कूदकर पांच लोगों ने बचाई जान..
तमनार @ संदेशा 23.9.2020
तमनार थाना अंतर्गत पालीघाट बंजारी मंदिर के पास आज दोपहर चलती वैन में अचानक आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप ले ली और वैन धु- धु कर जलने लगी। वैन के अंदर बैठे पांच लोगों ने वैन से कूदकर अपना जान बचाई ।
गनीमत की बात यह है की हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुआ है । पास में रोड निर्माण का कार्य चल रहा था जहां पानी आपूर्ति हेतु टंकर चलाया जा रहा था जिसके सहायता से आग पर काबू पाई गई।