तराईमाल में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की ठोकर से दो बैल की मौत ओद्योगिक क्षेत्र में जर्जर सड़क तेज रफ्तार वाहन से ग्रामीणजनों में भारी आक्रोश

तराईमाल में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की ठोकर से दो बैल की मौत ओद्योगिक क्षेत्र में जर्जर सड़क तेज रफ्तार वाहन से ग्रामीणजनों में भारी आक्रोश
तमनार @संदेशा
तमनार तहसील के तराईमाल ग्राम पंचायत भवन के पास सड़क में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो बैलों की मौके पर ही मौत हो गई।तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने बैल 30 -40 फिट दूर तक घसीटता चला गया। सुबह सरपंच लक्ष्मी भगत उपसरपंच घनश्याम मालाकार ने बैलो को उठाकर दफन कराया गया। सरपंच ने बताया कि सड़को के दोनों किनारों में ट्रांसपोर्टरों द्वारा गाड़ियों को खड़ी कर दी जाती है जर्जर सड़क और तेज रफ्तार ओवरटेक के कारण हर दिन दुर्घटनाएं घट रही है। ग्राम पंचायत में 15 पशुपालको के पास 63 गौवंश है।अन्य गांव के कुछ लोग यहां पर मवेशियों को आवारा छोड़ दे रहे है।गौठान समिति द्वारा गौवंश को खुला आवारा न छोड़ेने पशुपालको से आग्रह किया गया है।

