सीएचसी तमनार के मरीजो हेतु अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन खम्हरिया द्वारा 2 नग ऑक्सीजन कांसेन्ट्रेटर प्रदाय

सीएचसी तमनार के मरीजो हेतु अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन खम्हरिया द्वारा 2 नग ऑक्सीजन कांसेन्ट्रेटर प्रदाय

तमनार @संदेशा (दुलेंद्र पटेल) 24.9.2020
कोरोना संकट काल कोविड 19 के संक्रमण बचाव व रोकथाम हेतु जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन में सीएचसी तमनार के बीएमओ को मरीजो हेतु अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन खम्हरिया द्वारा 2 नग ऑक्सीजन काँसेन्ट्रेटर प्रदाय किया गया।
यूनिट हेड ने बताया कि अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा सीएचसी तमनार व स्थानीय स्वास्थ्य के क्षेत्र में सामाजिक उत्तरदायित्व का कुशल निर्वाहन की जा रही हैं इसी परिपेक्ष्य में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन गारे पेलमा 4/8 कोल खदान द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में 2 नग ऑक्सीजन काँसेन्ट्रेटर आक्सी 5 मशीन प्रदाय की गई जिससे मरीजों को विपरीत परिस्थितियों में ऑक्सीजन उपलब्ध होगा इस मशीन से एक साथ दो -दो मरीजों को आक्सीजन उपलब्ध होगा।
इस अवसर पर बीएमओ डॉ डी एस पैकरा,भाजयुमो जिला महामंत्री विनायक पटनायक, पत्रकार दुलेंद्र पटेल एवं अम्बुजा सीमेंट कंपनी से यूनिट हेड प्रदीप सामंता,जीएम एस एस श्रीवास्तव,एच आर दीपक पाई,विनोद चौधरी,सीएसआर अभय प्रताप सिंह,चंद्रभूषण सिंह,दिनेश राठिया,आनंद प्रजा अवनी कान्त दास की उपस्थिति रही।


