24 सितम्बर को रायगढ़ में 181 सहित छत्तीसगढ़ में 2272 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले .. 10 कि मौत , 2060 मरीज हुए स्वस्थ ..

24 सितम्बर को रायगढ़ में 181 सहित छत्तीसगढ़ में 2272 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले .. 10 कि मौत , 2060 मरीज हुए स्वस्थ ..
रायगढ़ @ संदेशा
24 सितम्बर को रायगढ़ जिले में 181 ने कोरोना पॉजिटिव मरीज की पहचान हुई है जिसमें आरटीपीसीआर टेस्ट में 63, रेपिड एंटीजन टेस्ट में 109 और ट्रु नाट टेस्ट में 09 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
छत्तीसगढ़ की बात करे तो आज प्रदेश में 2272 नये कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं आज 2060 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य भी हुए है। जिसमे अस्पताल से आज जहां 589 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं, वहीं 1471 मरीज ने होआ आइसोलेशन पूरा किया है। तो आज 10 कोरोना संक्रमित की मौत भी हुई है।
जिलेवार आंकड़ों की बात करें तो रायपुर में 410 नये मरीज मिले है, वहीं बिलासपुर में 244, दुर्ग में 201, दंतेवाड़ा 169, कांकेर 128, बस्तर 116, राजनांदगांव-धमतरी में 113-113, बलौदाबाजार 91, सरगुजा 68, मुंगेली 66, जांजगीर 51, बीजापुर-कोरबा 50-50, बेमेतरा-सुकमा 46-46, बालोद-कबीरधाम 45-45, महासमुंद-गरियाबंद 44-44, कोंडागांव 36, सूरजपुर 33, बलरामपुर 31, नारायणपुर 12 मरीज मिले हैं।
वहीं 10 मौत की बात करें तो रायपुर में 6 मौत हुई है, वहीं सूरजपुर, सरगुजा, दुर्ग और सुकमा में 1-1मौत हुई है।

