तमनार में पूर्ण लॉकडाउन का दिखा असर,कानून अनुशासन व्यवस्था हेतु थाना प्रभारी व नायब तहसीलदार द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण

तमनार में पूर्ण लॉकडाउन का दिखा असर,कानून अनुशासन व्यवस्था हेतु थाना प्रभारी व नायब तहसीलदार द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण

तमनार @ संदेशा
24 सितंबर से 30 सितम्बर तक रायगढ़ नगरीय क्षेत्र के साथ ग्राम पंचायत तमनार, पूंजीपथरा, तराईमाल में भी इस अवधि के दौरान पूर्ण लॉक डाउन की घोषणा करते एसडीएम द्वारा आदेश जारी किया गया है। नवपदस्थ थाना प्रभारी श्रीमती किरण गुप्ता एवं पुलिस टीम एवं नायब तहसीलदार सुश्री अनुराधा पटेल द्वारा क्षेत्र भ्रमण करते निरीक्षण किया गया।उन्होंने बताया कि लॉक डाउन तमनार पूंजीपथरा तराईमाल के अलावा तहसील के अन्य ग्राम पंचायत के व्यवसायी दुकानदार स्वस्फूर्त अपने दुकानों को बन्द कर कोरोना बचाव हेतु लॉक डाउन का समर्थन कर रहे है। लॉक डाउन में जनपद पंचायत तमनार का आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,मेडिकल स्टोर, तहसील कार्यालय तमनार जनपद कार्यालय पुलिस थाना शासन के गाइडलाइन के आधार पर खुले रहे इसके अतिरिक्त अग्निशमन सेवायें,पावर प्लांट,एटीएम, प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया, पोस्टल सेवायें, स्वास्थ्य सेवायें एवं सफाई कर्मी द्वारा सेवाएं दिया जा रहा है।
कोविड-19 के संबंधित कार्यों के निष्पादन एवं समन्वय हो तो जिन विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है उक्त सभी शासकीय कार्यालय अपने न्यूनतम कर्मचारी क्षमता के अनुसार खुला रहा किंतु शासकीय कार्यालयों में उपरोक्त अवधि में आम जनता का प्रवेश पूर्णता प्रतिबंधित रहा।

