तमनार सीएचसी में एंटीजन टेस्ट में 11 ब्यक्ति कोरोना पॉजिटिव, बीएमओ ने की पुष्टि

तमनार सीएचसी में एंटीजन टेस्ट में 11 ब्यक्ति कोरोना पॉजिटिव, बीएमओ ने की पुष्टि
तमनार (दुलेंद्र पटेल) 24.9.2020 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में 24 सितम्बर को बनखेता हिंडाल्को कम्पनी में 10,अम्बुजा कम्पनी में 1 कुल 11 ब्यक्ति संक्रमित की पुष्टि डॉ डीएस पैकरा द्वारा की गई है। आज एंटीजन टेस्ट 43 एवं आरटीपीसीआर टेस्ट 56 कुल 99 लोगो का कोरोना टेस्ट किया गया।एंटीजन टेस्ट में 11 ब्यक्ति कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर कोविड हॉस्पिटल रायगढ़ भेजा जा रहा है। आज तक कोरोना पॉज़िटिव का आंकड़ा 291 पहुंच गया है जिसमे 190 व्यक्ति को ठीक होने पर डिस्चार्ज,30 संक्रमित होम आईशोलेशन में है। सीएचसी में कोरोना पॉजिटिव अधिकतर ओद्योगिक क्षेत्र पूंजीपथरा प्लांट और हिंडाल्को प्लांट में व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। संक्रमित व्यक्तियों की प्राथमिक संपर्क में आये लोगो की कोरोना टेस्ट किया जा रहा है।शासन के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण से रोकथाम एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए जाने हेतु उक्त परिवार निवास स्थान में स्वास्थ्य विभाग की निर्देश लगाया गया है।शासन,प्रशासन,पुलिस, स्वास्थ विभाग द्वारा अपील की जा रही है कि घर पर रहे सुरक्षित रहे अति आवश्यक काम हो तभी घर से निकले तो मास्क सोशल डिस्टेंसिंग अन्य कोरोना बचाव गाइड लाइन का अवश्य पालन करें।

