कंटेन्मेंट ज़ोन तमनार में व्यवसायियों द्वारा पूर्ण लॉक डाउन का समर्थन, शराब दुकान खुलने का कर रहे विरोध

कंटेन्मेंट ज़ोन तमनार में व्यवसायियों द्वारा पूर्ण लॉक डाउन का समर्थन, शराब दुकान खुलने का कर रहे विरोध

तमनार @ संदेशा
24 सितंबर से 30 सितम्बर तक रायगढ़ नगरीय क्षेत्र के साथ ओद्योगिक क्षेत्र ग्राम पंचायत तमनार, पूंजीपथरा, तराईमाल में भी इस अवधि के दौरान पूर्ण लॉक डाउन की घोषणा करते एसडीएम द्वारा आदेश जारी किया गया है। नवपदस्थ थाना प्रभारी श्रीमती किरण गुप्ता एवं पुलिस टीम एवं नायब तहसीलदार सुश्री अनुराधा पटेल द्वारा क्षेत्र भ्रमण करते निरीक्षण किया गया।केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के साथ अन्य ग्राम पंचायतों के व्यवसायियों द्वारा पूर्ण लॉक डाउन का समर्थन किया जा रहा है। लेकिन शराब दुकान खुलने नीति का ग्रामीणों द्वारा विरोध किया जा रहा है।
शराब दुकान संचालक ने बताया कि दुकान सुबह 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक खोली जा रही है।दुकान में ग्राहक कम आ रहे है।मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है।आसपास के पाउच पन्नियों कचरों को भी साफ सफाई कराने की बात कही गई। तमनार के विनायक पटनायक कहाकि दुर्भाग्य पूर्ण है कि तमनार के सारे दुकान बंद है किंतु सरकार की दोहरा माप दंड के तहत शराब दुकान खुली है, जहां एक ओर कंटेन्मेंट में शराब दुकान बंद है चाहे रायगढ़,घरघोड़ा, धरमजयगढ़, लैलूंगा, खरसिया, सभी जगह कंटेन्मेंट जोन में शराब दुकान बंद केवल तमनार में ही शराब दुकान खुला है।हम सभी व्यापारी इसका विरोध करते है।


