तमनार कन्टेन्टमेंट जोन पूर्ण लॉक डाउन में शराब दुकान खुला रहने पर विरोध के बाद प्रशासनिक अमला द्वारा शराब दुकान बन्द कराया गया

तमनार कन्टेन्टमेंट जोन पूर्ण लॉक डाउन में शराब दुकान खुला रहने पर विरोध के बाद प्रशासनिक अमला द्वारा शराब दुकान बन्द कराया गया
तमनार @ संदेशा 25.9.2020तमनार तहसील के कंटेन्मेंट ज़ोन क्षेत्र तमनार में पूर्ण लॉक डाउन का व्यवसायी ग्रामीणजनों ने पालन करते अपने दुकानों को बंद कर पूर्ण समर्थन दिया। लेकिन लॉक डाउन में भी शराब दुकान 24 सितम्बर को खुला रहा। शराब दुकान खुला होने पर व्यवसायियों जनप्रतिनिधियों पत्रकारों सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया में विरोध के बाद प्रशासनिक अमला द्वारा संज्ञान लेते हुए उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में शराब दुकान बन्द कराया गया।
ज्ञात हो कि 24 सितंबर से 30 सितम्बर तक रायगढ़ नगरीय क्षेत्र के साथ ओद्योगिक क्षेत्र ग्राम पंचायत तमनार, पूंजीपथरा, तराईमाल में भी इस अवधि के दौरान पूर्ण लॉक डाउन की घोषणा करते एसडीएम द्वारा आदेश जारी किया गया है।
नायब तहसीलदार सुश्री अनुराधा पटेल ने बताया कि तमनार कन्टेन्टमेंट जोन में कुछ मिस कम्युनिकेशन के कारण शराब दुकान को शट डाउन नहीं किया गया था उच्च अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में क्लियर कर 25 सितंबर से बंद कर दिया गया है।
तमनार व्यवसायी युवा नेता विनायक पटनायक ने कहाकि नगरीय क्षेत्र के साथ कंटेनमेंट जोन तमनार तहसील के तराईमाल पूंजीपथरा तमनार क्षेत्र में लॉक डाउन किया गया है लेकिन 24 सितम्बर को शराब दुकान खुला रहने पर व्यवसायियों जनप्रतिनिधियों पत्रकारों सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया में विरोध के बाद प्रशासनिक अमला एसडीएम नायब तहसीलदार द्वारा संज्ञान लेते हुए उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में शराब दुकान बन्द कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।शराब दुकान संचालक ने बताया कि दुकान को आज 25 सितम्बर से बन्द करने प्रशासन टीम द्वारा निर्देश पर बन्द कर दिया गया है।

