बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा राष्ट्रीय टीम का किया ऐलान

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा राष्ट्रीय टीम का किया ऐलाननई दिल्ली @ संदेशाप्राथमिक सदस्यता के मामले में दुनिया के सबसे बड़े दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय टीम का ऐलान आज हो गया. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने जनवरी 2020 को राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभाली थी .आठ माह बाद बीजेपी अध्यक्ष ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया हैछत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता रमन सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर बरकरार हैं. वही सौदान सिंह भी राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री के पद पर बने रहेंगे ,वहीं छत्तीसगढ़ की महिला नेत्री डॉ सरोज पांडे अपने राष्ट्रीय सचिव के पद को बरकरार नहीं रख पाई .इन सबके अलावा छत्तीसगढ़ से किसी और नेता को राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिल पाई हैAdvertisement
पहली बार 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष 9 महासचिव व 13 राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए गए हैं. साथ ही 23 प्रवक्ताओं के नाम भी जारी किए गए हैं. संगठन में हुए बदलाव में कुछ पुराने चेहरे हैं .अधिकतर नए युवा चेहरों को जगह दी गई है. पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री ,राष्ट्रीय महामंत्री संगठन और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री समेत कई बड़े पदों में बदलाव किए हैं ,इन बदलावों में छत्तीसगढ़ की महिला नेत्री सरोज पांडे को महासचिव पद से हटा दिया गया है




