तमनार में ग्रामीणों की फोन पर डायल 112 – पीड़ितो को सेवा पहुंचा रहा तत्काल

तमनार में ग्रामीणों की फोन पर डायल 112 – पीड़ितो को सेवा पहुंचा रहा तत्काल
तमनार @ संदेशा (दुलेंद्र पटेल) 27.9.2020
तमनार केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तमनार थाना अंतर्गत ग्रामीणों की फोन पर छत्तीसगढ़ पुलिस डायल 112 प्रभावित पीड़ित तक तत्काल पहुंच कर सेवा दी जा रही है। पुलिस मुसीबत में फंसे ग्रामीणजनों को आपातकालीन हेल्प लाइन डायल 112 की व्यवस्था को व्यवहारिक और प्रभावी बनाने हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्देश दिए गए है। जिससे डायल 112 से सहायता मांगने की स्थिति में पुलिस न केवल प्रभावित या पीड़ित तक तत्काल पहुंच कर सेवा प्रदान की जा रही है।ग्रामीणो अनुसार बनांचल क्षेत्र में सांप काटने,आपसी लड़ाई झगड़ा, शराब मारपीट दुर्घटनाओं पर कोई वाहन मालिक थाना या अस्पताल ले जाना नही चाहते है लेकिन छत्तीसगढ़ पुलिस की डायल 112 तत्काल अस्पताल व थाना पहुंचाने में वरदान साबित हो रही है।


