रायपुर
कोरोना संक्रमित मरीज अपनी रिपोर्ट पोर्टल पर देख सकेंगे ! जानिए कैसे.

रायपुर 27.09.2020। कोरोना संक्रमित मरीजों को टेस्ट कराने के बाद अपनी रिपोर्ट एक क्लिक पर मिल जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल सीजीहेल्थ.एनआईसी.इन cghealth.nic.in पोर्टल पर जाकर प्रदेश का कोई भी व्यक्ति जिसने इस माह की 5 तारीख के बाद कोरोना टेस्ट कराया हो वह अपनी रिपोर्ट देख सकता है और उसका प्रिंट भी ले सकता है।
cghealth.nic.in पोर्टल को खोलकर उसके दांए तरफ उपर की ओर कि Chek your Covid Test Result(चेक योर कोविड टेस्ट रिजल्ट) लिखा आएगा।


