तमनार के ग्रामो में नेशनल डी-वार्मिंग डे के तहत 1 वर्ष से 19 वर्ष बच्चों को घर घर जसकर खिलाई जा रही एलवेंडाजोल दवा

तमनार के ग्रामो में नेशनल डी-वार्मिंग डे के तहत 1 वर्ष से 19 वर्ष बच्चों को घर घर जसकर खिलाई जा रही एलवेंडाजोल दवा
तमनार (दुलेंद्र पटेल) 29.9.2020 छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य विभाग के आदेशानुसार व सीएचएमओ एवं बीएमओ डॉ डीएस पैकरा के कुशल मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार अंतर्गत ग्रामो में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (नेशनल डी-वार्मिंग डे) 23 से 30 सितम्बर तक 1 वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों बालक बालिकाओ को कुपोषण से मुक्त बनाने एवं रक्त,आयरन की कमी दूर करने बच्चों के पेट के कीड़ों को खत्म करने के लिए एलवेंडाजोल दवा खिलाई जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,स्वस्थ्य मितानिनों द्वारा घर घर जाकर दवा खिलाई जा रही है।
ब्लाक टीकाकरण प्रभारी वृंदा बोहिदार ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार अंतर्गत 61 ग्राम पंचायत के 116 ग्रामो 23 सितम्बर से 30 सितम्बर तक 1 से 19 वर्ष तक के लगभग 40 हजार बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाई जाने का लक्ष्य है। कुपोषण से मुक्त बनाने तथा रक्त की कमी की समस्या को दूर करने के लिए पेट में कीड़ा मारने की एल्बेंडाजोल दवा खिलाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,स्वस्थ्य मितानिनों द्वारा घर घर जाकर दवा खिलाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग तमनार द्वारा अपील की गई है कि 1 से 19 वर्ष बच्चों को एल्बेंडाजोल जोल की दवा खिलाएं।


