महाविद्यालय तमनार द्वारा जनरल प्रमोशन परीक्षा में पूरक व अनुतीर्ण किये जाने पर पुनः परीक्षा कराने हेतु कलेक्टर को ज्ञापन

रायगढ़ संदेशा@ पुष्पेन्द्र पटेल 02/10/2020तमनार शासकीय महाविद्यालय तमनार के विद्यार्थियों द्वारा कलेक्टर रायगढ़ को आवेदन देकर प्रथम व द्वितीय वर्ष के जनरल प्रमोशन के परीक्षा में पूरक व अनुत्तीर्ण परिणाम से असन्तुष्ट होकर पुनः परीक्षा आयोजित कराने हेतु आवेदन दिया गया है आवेदन में कहा गया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनरल प्रमोशन की घोषणा की थी तो सभी विद्यार्थियों को महसूस हुआ था कि यह सभी अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया दिए गए हैं किंतु जब परिणाम आया तो बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को पूरक व अनुतीर्ण कर दिया गया है जिसको लेकर विद्यार्थियों के मन में व्यापक असंतोष है एक और जहां अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों व प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के प्राइवेट विद्यार्थियों को घर बैठकर उत्तर पुस्तिका लिखने की सुविधा दी गई और उन्हें सरलतापूर्वक उत्तरीन होने का मौका दिया गया
वही दूसरी ओर प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष के नियमित विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन के केवल एक प्रश्न के आधार पर उनका संपूर्ण परिणाम घोषित किया गया जिन विद्यार्थियो ने आंतरिक परीक्षा में कारणवश अच्छा प्रदर्शन नबी किया उन्हें परिणाम सुधारने का विश्वद्यालय द्वारा एक भी मौका दिए वैगर परिणाम घोषित कर दिया गया है जिससे बड़ी संख्या में विद्यार्थी पूरक व अनुतीर्ण हो गए हैं विद्यार्थियों में इस परिणाम को लेकर व्यापक असंतोष है जब प्राइवेट व अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को घर बैठकर परीक्षा लिखने एवं आसानी से उत्तरीन करने की सुविधा प्रदान की गई है प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को परीक्षा से वंचित क्यों रखा गया अवसर की समानता को ध्यान में रखते हुए और प्रथम व द्वितीय वर्ष के सभी पूरक एवं अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा शीघ्र प्राइवेट एवं अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के परीक्षा की तर्ज पर परीक्षा कराई जाए इस मांग के अतिशीघ्र पूरी न किए जाने पर विद्यार्थी भविष्य में व्यापक आंदोलन की तैयारी करेंगे।

