गोढ़ी में महात्मा गांधी जयंती पर पंचायती राज सशक्त बनाने का संकल्प

गोढ़ी में महात्मा गांधी जयंती पर पंचायती राज सशक्त बनाने का संकल्प

तमनार @संदेशा (दुलेन्द्र पटेल)2.20.2020
गोढ़ी में महात्मा गांधी जयंती पर पंचायती राज एवं ग्राम स्वराज को सफल बनाने संकल्प लिया गया।
सर्वप्रथम ग्राम पंचायत भवन में महात्मा गांधी जी की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। सरपंच गोविंद सिंह नेटि, उपसरपंच मुकेश पड़िहारी,बीडीसी गायत्री बेहरा,शिक्षाविद समाज सेवी लक्ष्मी नारायण चौधरी सामाजिक कार्यकर्ता पद्मलोचन पटेल,जति राम यादव, सुभाषिनी सिदार,अहिल्या यादव,टेकमती पटेल, मालती राठिया, सुदामा सिदार,हरि गुप्ता,सुकदेव चौहान,शशि साहू अन्य पंचगण एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
गोविंद सिंह नेगी ने कहा कि हमें पंचायती राज एवं ग्राम स्वराज गांधीजी के सपनों को साकार करते हुए ग्राम पंचायत गोढ़ी को आदर्श ग्राम पंचायत बनाकर सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने गांधी विचारधारा अहिंसा परमो धर्म एवं स्वच्छता नशा मुक्त अभियान को जीवन मे आत्मसात करते उनके बताए मार्ग पर चलने का आव्हान किया। बीडीसी गायत्री बेहरा ने स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को याद करते हुए कहाकि उनके बताए रास्ता पर ही देश आगे बढ़ सकता है।


