तमनार के पेलमा में 9 वां कोयला सत्याग्रह,हमर जमीन हमर कोयला आंदोलन को वर्चुवल रैली के माध्यम से आवाज बुलंद किया ..

तमनार के पेलमा में 9 वां कोयला सत्याग्रह,हमर जमीन हमर कोयला आंदोलन को वर्चुवल रैली के माध्यम से आवाज बुलंद किया ..
तमनार 2.10.2020 रायगढ़ जिले के केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य जनपद तमनार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 151 वीं जयंती के अवसर पर 9 वां कोयला सत्याग्रह 2 अक्टूबर को ग्राम पेलमा में आयोजक कोयला संघर्ष समिति पेलमा के बैनर तले जन चेतना मंच एवं मेहनतकश मजदूर किसान एकता समिति के आव्हान पर एक दर्जन से भी अधिक ग्रामवासियों ने मिलकर कोयला सत्याग्रह मनाया और बकायदा कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बनाए गए नियमों का पालन करते हुए वर्चुवल रैली भी निकाली। इस रैली में सांकेतिक रूप से किसानों के खेतों में खुदाई करके कोयला निकाला गया। इस कोयला सत्याग्रह में बरसो पुरानी मांग फिर से दोहराई गई जिसमें सरकार से जमीन के मालिकों को ही कोयला खनन का हक दिए जाने की मांग शामिल है। इसके अलावा पूंजीपतियों को दी जाने वाली कोयला खदानों को पूरजोर विरोध करते हुए लगातार गायब हो रहे गांवों की समस्या पर भी अपना ध्यान आकर्षित कराया। जिले के तमनार ब्लाक के ग्राम पेलमा में आयोजित इस कोयला सत्याग्रह में स्थानीय ग्रामीणों के अलावा संघर्ष मोर्चा के कई पदाधिकारी जुटे और अपने-अपने संबोधन में ग्रामीणों की लड़ाई को सही बताते हुए उनकी बात दिल्ली तक पहुंचाने पर जोर दिया। एक दर्जन से भी अधिक गांव के महिला एवं किसानों के साथ-साथ युवा साथियों ने भी बढ़ चढक़र हिस्सा लेते हुए तमनार ब्लाक में संचालित कोयला खदानों के चलते गायब होते गांव के मामले में भी अपनी आवाज को बुलंद किया।हमर कोयला हमर जमीन,लड़ेंगे जीतेंगे,महात्मा गांधी अमर रहे,कोयला सत्याग्रह सफल हो आवाज बुलंद किया गया।

