भाजपा मंडल रोडोपाली में गांधी जयंती पर आत्मनिर्भर भारत,स्वदेशी एवं स्वच्छ्ता जनजागरूकता

भाजपा मंडल रोडोपाली में गांधी जयंती पर आत्मनिर्भर भारत,स्वदेशी एवं स्वच्छ्ता जनजागरूकता कार्यक्रम घर व बूथ में सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया

तमनार @ संदेशा दुलेन्द्र पटेल 3.10.2020
भाजपा प्रदेश के दिशा निर्देश में जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल रोडोपाली अध्यक्ष के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती 2 अक्टूबर को आत्मनिर्भर भारत वोकल फोर लोकल कार्यक्रम कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए व अपने घरो व बूथ में कार्यकर्ताओ द्वारा गाँधी जी की पूजा अर्चना कर सार्वजनिक स्थल के पास साफ सफाई कर सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प स्वदेशी अभियान वोकल फोर लोकल व गांधी जी के सिद्धांत स्वदेशी,ग्राम स्वराज,खादी,स्वावलंबी,सादगी अहिंसा,साफ सफाई स्वच्छता संकल्प को जन जन तक पहुँचाने एवं स्थानीय उत्पादों को जनजागरुकता के साथ प्रोत्साहित किया गया।मिलुपारा में बंशी चौधरी,देवगढ़ में प्रताप नारायण बेहरा,जिला पंचायत सदस्य रोहिणी बसंत राठिया ने केराखोल में,गोढ़ी बरभाठा में गयात्री बेहरा दुलेन्द्र पटेल ,बीडीसी पुरुषोत्तम सिदार द्वारा कुंजेमुरा में,बीडीसी बसंती देव सिंह झुमुक लाल ने नूनदरहा औराईमुडा,डोलेसरा में दुर्योधन पटेल,तुलसी निषाद लालपुर में अशोक पटेल अन्य बूथ शक्ति केंद्र में सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया।



