
रायगढ़ संदेशा@दूलेंद्र पटेल 03.07.2020रायगढ़ शहर से लगे किरोड़ीमल नगर में दिनदहाड़े गोली मारकर फिल्मी अंदाज में एक कैश वैन को लूट लिया गया।
2 बाइक सवार में सवार 4 लुटेरों ने ड्राइवर के सिर में गोली मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है वहीं लुटेरों ने कैश वैन के गार्ड को भी गोली मारी है जिसे गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इस लूट की वारदात में 13 लाख रुपए लूटकर लुटेरे भाग गए।
दिनदहाड़े हुए इस घटना से पूरे किरोड़मल नगर में दहशत का माहौल निर्मित हो गई है। बताया जा रहा है कि लूट करके वह भूपदेवपुर की तरफ भाग गए। मौके पर एसपी संतोष कुमार सिंह एवं एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा सहित सीएसपी अविनाश सिंह दलबल के साथ पहुंच चुके हैं साथ ही शहर सहित जिले की सीमाओं को सील कर लुटेरों की तलाश तेज कर दी गई है।



