5 अक्टूबर को सीएचसी तमनार अन्तर्गत 5 ब्यक्ति कोरोना पॉजिटिव, बीएमओ डॉ.डी.एस पैकरा ने की पुष्टि

सीएचसी तमनार अन्तर्गत 5 ब्यक्ति कोरोना पॉजिटिव, बीएमओ डॉ.डी.एस पैकरा ने की पुष्टि

तमनार (दुलेंद्र पटेल) 4.10.2020
तमनार में 4 अक्टूबर को आरटीपीसीआर में 4 व्यक्ति एवं एंटीजन टेस्ट में 1 पॉजिटिव कुल 5 व्यक्ति की पॉजिटिव की पुष्टि की गई है। आज एंटीजन टेस्ट 6 एवं आरटीपीसीआर टेस्ट 30 कुल 36 लोगो का कोरोना टेस्ट किया गया। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर कोविड हॉस्पिटल रायगढ़ भेजा गया। 2 व्यक्ति को होम कवरेन्टीन में रखा गया है।इनके प्राथमिक संपर्क में आये लोगो की कोरोना टेस्ट किया जा रहा है।शासन के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण से रोकथाम एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए जाने हेतु उक्त परिवार निवास स्थान में स्वास्थ्य विभाग की निर्देश लगाया गया है।तमनार सीएचसी अतर्गत 4 अक्टूबर तक 368 पॉजिटिव,कोविड हॉस्पिटल एवं होम आईशोलेशन से कुल 240 व्यक्ति स्वस्थ ठीक होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है।


