रायगढ़
दो बाइक सवारों की जोरदार भिडंत, एक की मौके पर ही मौत जबकि दूसरे ने भी 45 मिनट के बाद तोड़ा दम.
दो बाइक सवारों की जोरदार भिडंत, एक की मौके पर ही मौत जबकि दूसरे ने भी 45 मिनट के बाद तोड़ा दम.
रायगढ़ @ संदेशा
9 अक्टूबर को सुबह थाना कोतरा रोड क्षेत्र अंतर्गत एक भीषण सड़क हादसा सामने निकल कर आया। जिसके मुताबिक सुबह 9 बजे के समीप नेशनल हाईवे 49 गेजामुड़ा के पास दो बाइक सवारों में जोरदार भिडंत हो गई।
टक्कर इतनी भयानक थी कि इनमें से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक सवार घायल अवस्था में था। करीब 45 मिनट के बाद दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि उन्होंने इस बारे में एंबुलेंस और पुलिस दोनों को फोन किया था। घटना के काफी देर बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। तब तक युवक ने दम तोड़ दिया था।कोतरा रोड पुलिस द्वारा मौके पर पहुंची कर जांच की जा रही है।


