तमनार ब्लॉक के सलिहारी शासकीय प्राथमिक शाला भवन 4 साल से जर्जर
तमनार ब्लॉक के सलिहारी शासकीय प्राथमिक शाला भवन 4 साल से जर्जर
तमनार @ संदेशा (दुलेन्द्र पटेल) 9.10.2020तमनार ब्लॉक के सलिहारी शासकीय प्राथमिक स्कूल का भवन 3 – 4 साल से पूरी तरह से जर्जर हो चुका है । कहीं छत का मलबा टूट कर गिर रहा है तो कहीं पूरे कक्षाओं में बरसात का पानी भर जाता है। स्कूली बच्चों ने बताया कि हम लोग अतिरिक्त स्कूल भवन में पढ़ाई करते है।अभी कोरोना के कारण गांव में पढाई करते है।जनपद सदस्य राजकुमार राठिया ने बताया कि 4 साल से स्कूल भवन जर्जर है।कलेक्टर जिला शिक्षा अधिकारी को आवेदन किया जा चुका है लेकिन आज तक निर्माण हेतु स्वीकृत नही हुआ है। बच्चे अतिरिक्त कमरा में बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह नही है।


