प्रतिबंधित सिरप कोडिन फास्फेट के साथ पकड़ा गया आरोपी.. नशीली दवाईयों के अवैध परिवहन पर घरघोड़ा पुलिस की एक और कार्यवाही..!!
प्रतिबंधित सिरप कोडिन फास्फेट के साथ पकड़ा गया आरोपी.. नशीली दवाईयों के अवैध परिवहन पर घरघोड़ा पुलिस की एक और कार्यवाही..
रायगढ़ @ संदेशा
घरघोड़ा पुलिस द्वारा एक बार फिर नशीली दवाओं के अवैध परिवहन पर कार्यवाही किया गया है । थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कृष्णकांत सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक जितेन्द्र एसैय्या एवं स्टाफ द्वारा आज मुखबिर सूचना पर कोनपारा कोटरीमाल मेन रोड में आरोपी भौम प्रसाद साहू पिता स्व0 तिहारू राम साहू उम्र 44 वर्ष साकिन कोनपारा को पैदल एक बोरी में कोडिन फास्फेट एंडट्रीप्रो लाइडिंग हाइड्रोक्लोराइड सिरप लेकर आते हुये पकड़े ।
जिसके पास से कुल 75 शीशी (प्रत्येक में 100एमएल) कीमती 9,000 रूपये का बरामद हुआ है । आरोपी के विरूद्ध थाना घरघोड़ा में धारा 21(C) NDPS Act. की कार्यवाही की गई है । इसके पूर्व घरघोड़ा पुलिस द्वारा ग्राम भेंगारी मेन रोड अण्डा फेक्ट्री के सामने एक आरोपी से प्रतिबंधित नशीली दवा अल्प्राजोलम टेबलेट की गोली 0.5mg तीन डिब्बा जिसमें कुल 2250 नशीली गोली कीमती 5250 रूपये बरामद किया गया था ।


