तमनार में महिला कांग्रेस ने हाथरस की घटनाओं पर केंडल जलाकर संवेदना व्यक्त करते न्याय की मांग

तमनार में महिला कांग्रेस ने हाथरस की घटनाओं पर केंडल जलाकर संवेदना व्यक्त करते न्याय की मांग

तमनार @ संदेशा
तमनार तहसील के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक पर महिला कांग्रेस के अगुवाई में हाथरस व बलरामपुर की घटना पर केंडल जलाकर संवेदना व्यक्त करते न्याय की मांग की गई। इस दौरान महिला कांग्रेस जिलाअध्यक्ष विद्यावती सिदार ने कहा कि तमनार के बेटी महिलाओं द्वारा हाथरस की बेटी की आत्मा शांति व न्याय दिलाने की मांग,उ प्र के योगी आदित्यनाथ सरकार की कृत्य की निंदा करते है।देशभर में ऐसे बेटियों महिलाओं पर अपराध करने वालो पर कठोर कानून बने निर्भया की भांति सजा मिलें। सरपंच गुलापी सिदार ने कहाकि बेटियों महिलाओं को घर व समाज में सुरक्षा सम्मान दिलाना जरूरी है।पीड़ित परिवार को इंसाफ मिले।
ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल ने कहाकि केंद्र की भाजपा सरकार व यूपी सरकार बेटी बचाओ महिला सशक्तिकरण संस्कार की बात करती है लेकिन रात्रि को बेटी को दाह संस्कार की निंदा करता हूँ सरकार बेटियों की रक्षा के लिए सख्त कानून बने अपराधियो पर कड़ी कार्यवाही हो। केंडल मार्च में ब्लॉक कांग्रेस पार्टी,महिला मोर्चा,युवा मोर्चा अन्य प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।



