बासनपाली में अवैध रेत खनन जोरो पर 🔹खनिज विभाग व तहसील प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही होने पर तस्करों के हौसला बुलंद

बासनपाली में अवैध रेत खनन जोरो पर
🔹खनिज विभाग व तहसील प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही होने पर तस्करों के हौसला बुलंद

तमनार @ संदेशा
अवैध रेत खनन पर रोक के बावजूद रायगढ़ जिले के तमनार तहसील के बासनपाली कचकोबा में अवैध रेत तस्करी का दौर जारी है। खनिज विभाग व तहसील प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही होने पर धड़ल्ले से जारी है। बासनपाली के ग्रामीणों ने पझारनाला से ट्रेक्टर में अवैध रेत उत्खनन की जानकारी सरपंच को दी गई तब सरपंच ग्रामीणों ने देखा कि पझार नाला से सैकड़ो ट्राली रेत निकाला जा चुका है। तमनार तहसील में रेत तस्करों की मनमानी जारी है। जगन्नाथ सिदार सरपंच- अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग तहसील प्रशासन द्वारा कार्यवाही कर शासन से ग्राम पंचायत को रॉयल्टी प्रदान करे।जिससे खनिज मद से गांव का समुचित विकास होगा।
सुश्री अनुराधा पटेल नायब तहसीलदार ने बताया कि अवैध रेत तस्करों पर कारवाई की जाएगी।



