मां बंजारी धाम में नवरात्र दीप प्रज्वलन तैयारियों का एसडीएम द्वारा निरीक्षण

मां बंजारी धाम में नवरात्र दीप प्रज्वलन तैयारियों का एसडीएम द्वारा निरीक्षण

🔹कोरोना संकट काल में मनोकामना दीप प्रज्वलन हवन पूजन माँ बंजारी देवी के परंपरा का निर्वहन करते सादगी पूर्ण कोविड़ 19 बचाव शासन के गाइड लाइन के अनुसार किया जाएगा।
🔹नवरात्र में कलश यात्रा,भजन कीर्तन,सामूहिक भोज भंडारा ,मीना बाजार प्रतिबन्ध रहेगा।

तमनार (दुलेन्द्र पटेल) 14.10.2020 रायगढ जिले के प्रसिद्ध सर्व शक्तिपीठ मां बंजारी धाम तराईमाल में शारदीय नवरात्र 60 वीं मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलन हेतु तैयारियों का निरीक्षण एसडीएम अशोक कुमार मार्बल द्वारा लिया गया। उन्होंने मां बंजारी मंदिर समिति सदस्य कार्यकर्ताओं को मन्दिर परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइज साफ सफाई स्वच्छता रंग रोगन हेतु निर्देशित किए। उन्होंने मन्दिर परिसर सड़क से लगे प्रतीक्षालय में पम्पलेट पोस्टर न लगाने की बात कहे।
क्वार नवरात्र पर मंदिर के दीप गृहों में मनोकामना ज्योति कलश 17 अक्टूबर से प्रज्वलित किया जाएगा।मनोकामना दीप प्रज्वलित करने वाले दर्शनार्थियों को मंदिर प्रबंधन में लगे सेवको कार्यकर्ताओं द्वारा ज्योति कलश के दर्शन व्हाट्सएप सोशल मीडिया के तहत दर्शन कर सकेंगे। मंदिर परिसर में लगने वाला मेला मीना बाजार एवं अन्य दुकानें प्रतिबंधित रहेंगी।इस अवसर पर एसडीएम श्री अशोक कुमार मार्बल,भू दानदाता,अंकुर गौटिया,आरआई,पटवारी,,सरपंच कु लक्ष्मी भगत,उप सरपंच घनश्याम मालाकार, सचिव दुलोमनी मालाकार,दुलेन्द्र पटेल,पितरु पटेल,श्याम मालाकार,खीरसागर मालाकार, सुनील मालाकार, गोपाल मालाकार अन्य सेवक कार्यकत्ताओं की उपस्थिति रही।


