घरघोड़ी में पंजाब नेशनल बैंक शाखा कंचनपुर में ऋण वापसी तंत्र (C B R M) की बैठक

घरघोड़ी में पंजाब नेशनल बैंक शाखा कंचनपुर में ऋण वापसी तंत्र (C B R M) की बैठक
@ सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत मुद्रा ऋण,अंत्याव्यवसाय और अंत्योदय ऋण, ग्रामों उद्योग ऋण और एनआरएलएम के तहत् ऋण के विषय में प्रबंधक संदीप नागदेव ने दी जानकारी

संदेशा @ घरघोड़ा 28.10.2020
ग्राम पंचायत घरघोड़ी में पंजाब नेशनल बैंक शाखा कंचनपुर शाखा प्रबंधक संदीप नागदेव सर के मार्ग दर्शन में ऋण वापसी तंत्र (C B R M ) की बैठक आयोजित की गई जिसमें ग्राम संगठन जय बिहान की समस्त महिलाओं और ग्राम के ऋण लेने में इच्छुक पुरुषों ने भाग लिया
बैठक में सतर्कता जागरूकता सप्ताह ,मुद्रा ऋण,अंत्याव्यवसाय और अंत्योदय ऋण, ग्रामों उद्योग ऋण और एनआरएलएम के तहत् ऋण के विषय में प्रबंधक सर द्वारा जानकारी दी गई।
ग्राम के पुरुष हितग्राहियों ने प्रश्नोत्तर के माध्यम से बैंक शाखा प्रबंधक से ब्याज दरों,अनुदान राशि,आवेदन पत्र के साथ आवश्यक पत्र और ऋण वापसी की समय सीमा पर चर्चा की गई। आदि शक्ति स्व सहायता समूह की प्री सेंशन विजिट की कार्यवाही भी की गई और उनके ऋण लेने के उद्देश्य पर चर्चा की गई
इस बैठक में संबंधित बैंक के एडीईओ एसी अजीत कुमार जांगडे ,पीआरपी दिपिका सोनी , चंद्रिका यादव, flcrp उमा गिरी बैंक मित्र सरणमोती , प्रियंका सक्रिय महिलाएं पुष्पा पटेल, बबीता डनसेना उपस्थित थे।


