माँ बंजारी धाम तराईमाल में अज्ञात ब्यक्ति द्वारा दान पेटी से लाखो रुपये की चोरी ..पूंजीपथरा पुलिस जांच में जुटी ..

माँ बंजारी धाम तराईमाल में अज्ञात ब्यक्ति द्वारा दान पेटी से लाखो रुपये की चोरी ..पूंजीपथरा पुलिस जांच में जुटी ..
🔹 अज्ञात 1 व्यक्ति के खिलाफ अपराध क्र 0217/20
380-IPC, 457-IPC के तहत पंजीबद्ध ..सीसीटीवी फुटेज व डॉग स्कॉट पुलिस जांच में जुटी

तमनार 3.11.2020 मां बंजारी मंदिर तराईमाल समिति का सदस्य अंकुर गौटिया पिता चंदन सिंह मालाकार तराईमाल द्वारा बंजारी धाम तराईमाल में दानपेटी से राशि चोरी हो जाने के संबंध लिखित आवेदन पर थाना पूंजीपथरा में अज्ञात 1 व्यक्ति के खिलाफ अपराध क्र 0217/20
380-IPC, 457-IPC के तहत पंजीबद्ध कर जांच पतासाजी में जुटी हुई है।

थाना पूंजीपथरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार मॉ बंजारी मंदिर तराईमाल समिति सदस्य अंकुर गौटिया पिता चंदन सिंह मालाकार तराईमाल द्वारा बंजारी धाम तराईमाल में दानपेटी से राशि चोरी हो जाने के संबंध लिखित आवेदन में प्रात: काल 5 बजे पुजारी पंडित चक्रधर पाणिग्राही द्वारा मुख्य मंदिर के बगल प्रवेश द्वार की शटर कांच की दरवाजा में निशान एवं मुख्य मंदिर के सामने दो दानपेटी की ताला टुटा मिला एवं फ्लायर भी पडा हुआ था।मंदिर समिति के अंकुर गोंटिया को मोबाईल के माध्यम से सुचना दिया गया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार 3 नवम्बर मंगलवार को प्रातः 2 बजे चेनल गेट को फैला कर मंदिर में घुसकर मंदिर के दो दान पेटी का ताला तोडकर एक अज्ञात व्यक्ति नगदी रकम दान का लगभग दो ढाई लाख रुपये को चोरी कर ले गया है। मंदिर के कैमरा में उसका चोरी करते हुए फोटो है,मास्क बांध रखा है पहचान नही हो पाया है।रिपोर्ट लिखाने आवेदन लेकर पंडित चक्रधर महराज,पितरु मालाकार,तथा पंचराम मालाकार एवं दुलेन्द्र पटेल के साथ थाना आया हूं,रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही किया जावे। अज्ञात चोर सीसीटीवी व डॉग स्कॉट के सहारे द्वारा पूंजीपथरा पुलिस जांच पतासाजी में जुटी हुई है।थाना प्रभारी मनीष नागर स्टाफ व माँ बंजारी मन्दिर समिति घरघोड़ा एसडीएम श्री अशोक मार्बल नायब तहसीलदार हितेश साहू अन्य अधिकारी कर्मचारियो मंदिर के पुजारी कार्यकर्ताओं द्वारा दिनभर मन्दिर परिसर,स्थानीय उद्योग में पूछताछ पतासाजी जारी है।


