भाजयुमो तमनार, रोडोपाली मंडल के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री बघेल का किया पुतला दहन

संदेशा तमनार@दुलेंद्र पटेल 03.07. 2020
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा की आव्हान पर भाजयुमो तमनार रोडोपाली सम्बपपुरी मण्डल के कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया।भाजयुमो मण्डल शक्तिकेन्द्र में तीन कार्यकताओं के साथ अपने घरों के बाहर पुतला दहन किया गया।
मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का 3 जुलाई 3 बजे 3 कार्यकर्ताओ के साथ शक्तिकेन्द्रों में पुतला दहन किया गया ।
जिला महामंत्री विनायक पटनायक ने बताया कि शंखनाद है युवा मोर्चा,
जन जन के साथ है युवा मोर्चा। भारतीय जनता युवा प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा जी के आव्हान पर तीन जुलाई को तीन बजे, तीन कार्यकर्ता मिलकर पूरे प्रदेश मे और रायगढ के प्रत्येक मण्डल शक्तिकेन्द्र मे पुतला दहन किया गया।
तमनार मंडल के बिजना,टपरंगा,कसडोल,कांटाझरिया,महलोई में पुतला दहन किया गया।युवा मोर्चा रायगढ जिले के सजग-सक्रिय साथी अपने घर के पास युवा विरोधी भुपेश कांग्रेस सरकार का पुतला प्रत्येक मण्डल
शक्तिकेन्द्र में सैकड़ो युवा कार्यकर्ताओ द्वारा विरोध स्वरूप पुतले जला कर प्रदर्शन किया गया।


