तमनार में ब्लॉक कांग्रेस पार्टी व विधायक चक्रधर सिंह द्वारा शहीद नन्दकुमार पटेल जयंती पर श्रद्धांजलि व फल वितरण

तमनार में ब्लॉक कांग्रेस व पार्टी विधायक चक्रधर सिंह द्वारा शहीद नन्दकुमार पटेल जयंती पर श्रद्धांजलि व फल वितरण

लैलूंगा विधान सभा के जनपद तमनार में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार अन्य सैकड़ो कार्यकर्ताओ द्वारा छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र जनप्रिय नेता पूर्व मंत्री शहीद नंदकुमार पटेल जी की जयंती मंगलम भवन तमनार में छायाचित्र पर पुष्पांजलि दीप प्रज्वलन कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को स्मरण किया गया। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में मरीजो को फल बिस्किट बांटा गया।आवासीय परिसर में फलदार पौधरोपण भी किया गया।


ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल ने कहा कि धरा के कर्म से उत्पन्न संस्कार और उसके अनुसार मानव जीवन पाने के पश्चात निरन्तर कर्म करके जन हितार्थ को महत्व देना बहुत ही कम लोगों की भावना होती है इस भावना से परिपूर्ण मध्यप्रदेश के पश्चात छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रथम गृहमंत्री नंदकुमार पटेल में यह बहुमुखी प्रतिभा थी।खरसिया विधानसभा क्षेत्र में अजेय योद्धा, लोकप्रिय जननेता एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे।कैलाश गुप्ता , माणिक पटनायक , गुलापी सिदार ,बबलु साहु ने भी नंदकुमार पटेल के जीवन पर अपना अपना वक्तव्य रखा



