अघरिया सदन तमनार में शहीद नंदकुमार पटेल जी की जयंती पर पौधरोपण

अघरिया सदन तमनार में शहीद नंदकुमार पटेल जी की जयंती पर पौधरोपण
तमनार 8.11.2020 अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्रीय समिति तमनार अध्यक्ष मान सिंह नायक पर्यावरण प्रेमी शिक्षाविद लक्ष्मीनारायण चौधरी एवं सामाजिक कार्यकर्ता पर्यावरण प्रेमी पत्रकार दुलेन्द्र पटेल द्वारा कटहल व बाउल पौधारोपण किया गया। संरक्षण संवर्धन हेतु टिकेंद्र पटेल एवं प्राची पटेल का दायित्व सौंपा गया। मानसिंह नायक ने बताया कि शहीद नन्दकुमार पटेल नन्देली के लाल छत्तीसगढ़ के सर्वमान्य नेता थे। अघरिया समाज के विकास हेतु हरसम्भव प्रयास किये। वे हर वर्ग के समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए निदान करते थे। वे एक सौम्य सरल मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी थे उन्होंने अपने कंधे छ ग प्रदेश की जनता के उत्थान के लिए जमीन स्तर पर कार्य किया एवं अपना सर्वोच्च बलिदान देते हुए शहीद हुए स्वर्गीय नंद कुमार पटेल जी सामाजिक कार्यकर्ताओं को उनके नाम से पहचानते थे।


