तमनार के खुरूसलेंगा के पास कोयला लोड चलती ट्रेलर में लगी आग..जेपीएल के फायर ब्रिगेड व डायल 112 पहुंची घटना स्थल

तमनार के खुरूसलेंगा के पास कोयला लोड चलती ट्रेलर में लगी आग..जेपीएल के फायर ब्रिगेड व डायल 112 पहुंची घटना स्थल

तमनार 8.11.2020 रायगढ़ जिले के तमनार थाना के हमीरपुर धौराभाठा मार्ग में खुरुषलेंगा गांव के समीप ओडिसा से सीएचपी तमनार तक चलने वाली गाड़ी रोज की तरह ओडिसा से कोयला लोड लेकर आ रही थी की अचानक गाड़ी में आग लग गई , और गाड़ी के चालक को उसकी भनक तक नहीं लगी, ड्राइवर तेज गति से गाड़ी दौडाता ही रहा तभी गांव के खेत में धान काट रहे ग्रामीणों की नजर पड़ी और ग्रामीणों ने चिल्लाते हुए गाड़ी रुकवाई और ड्राइवर को बताई तब तक गाड़ी में पूरी तरह से आग फ़ैल चूकी थी ,ग्रामीणों की समझदारी से बड़ी घटना होते होते टल गई । जिसके पश्चात तत्काल ग्रामीणों ने सुचना तत्काल ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचित किया वह साथ ही साथ जिंदल के फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी जिसके बाद तुरंत फायर गाड़ी मौके पहची और आग को आबु में लाई , जब तक आग बुझाते तब तक गाड़ी का इंजन पूरी तरह से जल चूका थी, फिलहाल आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है इसी प्रकार की है तड़क तड़क को नहीं पहुंची है और गाड़ी उड़ीसा के ट्रांसपोर्ट की बताई जा रही है।



