जनपद पंचायत तमनार के ग्राम कुंजेमुरा में बीजग्राम योजनान्तर्गत बीडीसी सिदार के हाथों गेहूँ बीज वितरण

जनपद पंचायत तमनार के ग्राम कुंजेमुरा में बीजग्राम योजनान्तर्गत बीडीसी सिदार के हाथों गेहूँ बीज वितरण

तमनार (दुलेन्द्र पटेल) 9.11.2020 जनपद पंचायत तमनार के ग्राम कुंजेमुरा में बीजग्राम योजनान्तर्गत गेहूँ बीज वितरण कार्यक्रम जनपद सदस्य श्री पुरुषोत्तम सिदार एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री सुरेन्द्र सिंह कँवर द्वारा कृषको को वितरण किया गया।योजना के तहत सरकार की ओर से किसानों को फसल के बीज के उत्पादन में मदद की जाएगी जिससे किसान बीज के लिए किसी अन्य राज्यों पर निर्भर नहीं रहे और उसे गांव में बीज आसानी से उपलब्ध हो सकें । इस योजना में सरकारी की ओर से गांव में ही समूह बना कर किसानों प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें राज्य सरकार भी योजना को क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान कर रही है। इससे वे अच्छी क्वालिटी के बीच उत्पादन कर स्वस्थ फसल की खेती कर सकेंगे। इससे किसानों के उत्पादन में तो बढ़ोतरी होगी ही साथ ही किसान के लिए बुवाई के समय बीज के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।


