
कोल ब्लॉक की कमर्शियल नीलामी पूरी हो गई है अंतिम दिन रायगढ़ जिले की गारे पेलमा 4/7 माईंस का आक्शन हुआ । काफी कड़ी मशक्कत के बाद सारडा एनर्जी ने सबसे ज्यादा 66.75 प्रश रेवेन्यू शेयरिंग की बोली लगाई यह अब तक की किसी माईंस के लिए लगाई गई सबसे ज्यादा बोली है।
सरकार ने पहले केप्टिव यूज के लिए कोयला खदानों की नीलामी की और अब लिए कोयला खदानों की निलामी की और अब कमर्शियल यूज़ के लिए ऑक्शन किया गया ,38 खदानों के लिए बिड आमंत्रित की गई थी लेकिन केवल 19 के लिए ही कंपनियां सामने आई। 2 से 9 नवंबर तक हुई नीलामी के अंतिम दिन सोमवार को रायगढ़ जिले की गारे पेलमा 4/7 माईंस की नीलामी हुई।


