ग्रामीण बैंक तमनार में सिक्का जमा विवाद बढ़ने पर पुलिस के समझाइस के बाद सुलझा ..हर कस्टमर से 100 सिक्के जमा लिया जा रहा..

ग्रामीण बैंक तमनार में सिक्का जमा विवाद बढ़ने पर पुलिस के समझाइस के बाद सुलझा ..हर कस्टमर से 100 सिक्के जमा लिया जा रहा..

तमनार 17.11.2020 छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक तमनार में खाताधारक कस्टमर द्वारा सिक्के जमा करने को लेकर बैंक प्रबंधन और कस्टमर में असमंजस की स्थिति में विवाद बढ़ने पर तमनार पुलिस ने समझाइस देते नियमानुसार आपसी सामंजस्य बनाने की बात कही गई।पत्रकारो के पूछे जाने पर बैंक मैनेजर ने बताया कि खाता धारकों से 100 सिक्के लिया जा रहा है।
शहर में व्यापारी व आमजन सिक्कों से काफी परेशान हो रहे हैं। तमनार बस स्टैंड के पास छ ग ग्रामीण बैंक में मंगलवार को प्रबंधक, कार्मियो और ग्राहक से सिक्के जमा लेने सम्बन्धी विवाद बढ़ने लगा। प्रबंधन द्वारा पुलिस को सूचित किया गया तत्काल टीआई श्रीमती किरण गुप्ता द्वारा बैंक मैनेजर व ग्राहक से चर्चा परिचर्चा कर नियमानुसार संचालन करने समझाइस दिया गया।पत्रकारों की ओर से पूछे जाने पर बैंक कर्मचारी ने खातों में 100 सिक्के जमा करने बात कही गई।खाताधारक भिखारी लाल बेहरा ने बताया कि छ ग ग्रामीण बैंक तमनार से लोन राशि 9600 रुपये जमा करने आया था जिसमे नोट 8000 एवं सिक्का 1600 रुपये था जिसमे सिक्का जमा नही ली गई। आवेदन देने पर 100 सिक्के लिया गया।



