मंगलम भवन तमनार में श्री रामचरित्र जन मानस संगठन छत्तीसगढ़ द्वारा गांवों में जन तक पहुंचाने का संकल्प कार्यक्रम

मंगलम भवन तमनार में श्री रामचरित्र जन मानस संगठन छत्तीसगढ़ द्वारा गांवों में जन तक पहुंचाने का संकल्प कार्यक्रम

तमनार /दुलेन्द्र पटेल 20.11.2020
श्री रामचरित्र जन मानस संगठन छत्तीसगढ़ द्वारा जन जन तक पहुंचाने का संकल्प कार्यक्रम 20 नबम्बर को मंगलम भवन तमनार जिला रायगढ में रखा गया। केलो बनांचल आआदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार जिला रायगढ़ के गांवो में श्री रामचरित मानस कथा को जन जन तक पहुंचने संकल्प लिया गया। श्री रामचरित्र जन मानस संगठन छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बसंत राठिया, अश्वनी पटनायक गोटिया, अंचल के मानस मर्मग्य प्रखर वक्ता गोकुलानन्द पटनायक लिबरा, जगेश्वर बेहरा, दयानन्द पटनायक,हेतराम टोप्पो जनपद सदस्य,विनायक पटनायक,दीपक पटनायक भाजयुमो अध्यक्ष अन्य मानस प्रेमी वरिष्ठगणो की उपस्थिति रही।
ज्ञात हो कि गोस्वामी जी ने अपने इस महान ग्रन्थ में समाज के प्रत्येक पक्ष का वर्णन किया है। यह एक ऐसा अदभुत ग्रन्थ है जिसको जिस भी दृष्टिकोण से देखा जाये, उसी दृष्टिकोण से ये ग्रन्थ नजर आता है। गोस्वामी जी का ये महान ग्रन्थ अध्यात्मिक भी है, सामाजिक भी है, राजनैतिक भी है और व्यक्तिगत है। इसलिए गोस्वामी तुलसीदासजी न केवल महान अध्यात्मिक विभुति है, बल्कि वे सामाजिक एवं राजनैतिक शास्त्रा के महान विद्वान भी है। वर्तमान में प्रबंधनशास्त्रा की बड़ी चर्चा है। हर व्यक्ति इस विषय पर बात करता हुआ नजर आता है। आधुनिक प्रबंधन में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका है या हम कह सकते है कि किसी भी संगठन की सफलता उसके प्रबंधन पर निर्भर करती है।


