
रायगढ़/रायगढ़ जिले के प्रसिद्ध मां बंजारी शक्ति पीठ तराईमाल में अज्ञात चोर ने दो दान पेटी का ताला तोड़कर करीबन लाखों रुपए का चोरी कर फरार हो गया।आरोपी चोर का यह कुकृत्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था ।

मन्दिर प्रबंधन की रिपोर्ट पर थाना पूंजीपथरा में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 475, 380 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लेकर जांच पतासाजी की जा रही थी परन्तु घटना को पन्द्रह दिन से ज्यादा हो गया और अभी भी चोर पुलिस की गिरप्त से बाहर है,

हालांकि जांच की कार्यवाही जारी है डॉग स्कॉयड से भी पता किया गया था व सी सी कैमरे में कैद व्यक्ति की पहचान अभी तक नही कर पाए है जो कि पुलिस की कार्यवाही पर सवालिया निशान लग रहा है

