रायगढ़
घर के बाहर खड़ी कार में आग लगाकर हुए फरार… फटने की आवाज सुनकर घर से बाहर निकले लोग

रायगढ़। जूटमिल चौकी क्षेत्र से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित केनापाली में असामाजिक तत्वों द्वारा घर के बाहर खड़ी स्विफ्ट कार में आग लगा दिए जाने का मामला सामने आया है। कार मालिक की शिकायत पर जूटमिल चौकी में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 435 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी की जा रही है
पूरी घटना बीते 23 नवंबर की रात्रि 2:30 बजे की है जब पेसे से एक उच्च वर्ग के शिक्षक लोकनाथ कैवर्त ने अपनी स्विफ्ट कार को प्रतिदिन की भांति घर के बाहर रखा था। तभी रात लगभग 2:30 बजे बाहर कुछ फटने का आवाज सुनाई देने पर निकल कर देखा गया। तब कार के बोनट में आग जल रही थी। कार के बोनट के ऊपर बदमाश ने ट्रैक्टर के ट्यूब को जलाकर फरार हो गया था फटने की आवाज सुनकर घर से बाहर निकले कार मालिक के परिवार ने किसी तरह कार में जल रहे आग में पानी डालकर काबू पाया।

