पूंजीपथरा पुलिस द्वारा रविवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 200 वाहनों पर चालानी कार्रवाई

पूंजीपथरा पुलिस द्वारा रविवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 200 वाहनों पर चालानी कार्रवाई

संदेशा @ तमनार @दुलेन्द्र पटेल 29.11.2020 रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश में थाना पूंजीपथरा टी आई मनीष नागर के नेतृत्व में रविवार को प्रातः 10 बजे से वाहन चेकिंग अभियान चलाकर लगभग 200 वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते 40 हजार रुपए का समन शुल्क वसूल की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधार के लिए लगातार वाहन चेकिंग की जा रही है। इस दौरान बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चालक,इन्शुरेन्स, लाइसेंस प्रस्तुत न करना,बिना गाड़ी नम्बर, तीन सवारी वाहन बैठाकर वाहन चलाना एवं तेज रफ्तार अनियंत्रित, शराब के नशा में चलाने वाले वाहन चालको पर कार्रवाई कर समन शुल्क वसूल किया गया।वाहन चेकिंग अभियान में निरीक्षक मनीष नागर,एसआई गिरधारी साव,प्रधान आरक्षक गौतम ठाकुर आरक्षक विनोद शर्मा,अनूप मिंज की उपस्थिति रही।

