ग्राम पंचायत तमनार में मितानिनों को श्रीफल कम्बल मास्क प्रदाय कर सम्मान

ग्राम पंचायत तमनार में मितानिनों को श्रीफल कम्बल मास्क प्रदाय कर सम्मान
संदेशा @ तमनार

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों में मितानीन दिवस के अवसर पर मितानिनों को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मान किया गया। इस सम्मान से मितानिनों की कार्य शैली में परिवर्तन भी देखा जा रहा है और समाज में उन्हें सम्मान भी मिल रहा है ।ग्राम पंचायत तमनार के सरपंच सुश्री गुलापी सिदार, सचिव उमती चौहान,पंच द्रुपद बोहिदार अन्य पंच गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में मितानिनों का सम्मान किया गया
मितानिन विमला यादव,गोमती साव,दमयंती राणा, अरुणा जायसवाल,शांता साव,कैलाश महंत,विमला निषाद,सबीना सहिस,ओमकुमारी सिदार,सीता महंत,प्रशिक्षक रेखा चौहान,ब्लाक समन्वयक अम्बिका चौधरी, स्वास्थ्य संगिनी रूखमणी पटनायक को श्रीफल कंबल से सम्मान किया गया।


