केलो बनांचल तहसील तमनार के 9 उपार्जन केंद्र में धान खरीदी शुभारम्भ
केलो बनांचल तहसील तमनार के 9 उपार्जन केंद्र में धान खरीदी शुभारम्भ

तमनार 2.12.2020 केलो बनांचल तहसील तमनार के 9 केंद्र में धान खरीदी शुभारम्भ किया गया। उपार्जन केंद्र में मॉ लक्ष्मी किलो वाट की पूजा अर्चना कर किसानों को प्रसाद बांटा गया।तमनार तहसील के उपार्जन केंद्र तमनार, जरेकेला सराईटोला,सराईडीपा, सराईपाली,धौराभाठा,उरबा जोबरो, खम्हरिया में शासन के दिशा निर्देश में खरीदी शुरुआत की गई।
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित तमनार पं क्र 241 में अध्यक्ष कलेश्वर राठिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुंद मुरारी पटनायक,कैलाश गुप्ता,सरपंच तमनार सुश्री गुलापी सिदार,भाजपा नेता रमेश बेहरा, प्रबंधक नीलांद्री पटनायक,आरईओ देवेंद्र पैकरा अन्य कृषक अधिकारी कर्मचारीगणों की उपस्थिति रही। कृषि विभाग व प्रबंधक ने शासन द्वारा खरीदी,पंचायत दिवसवार टोकन,राशि व मास्क,सेनेटाइजर सोशल डिस्टेंनसिंग के सम्बन्ध में बताया गया। अतिथियों ने किसानों को संबोधित करते कहाकि राजीव किसान न्याय योजना के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान आज से शुरू हो रहा है।अन्य राज्य से धान की तस्करी समेत अन्य सभी गड़बड़ियों के साथ किसानों की समस्याओं पर निगाह रखी जाएगी। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों को अपने धान बेचने में कोई परेशानी न हो इसके लिए हर सम्भव प्रयास की गई है।

सराईपाली केंद्र में
मुख्य अतिथि भूमिका सुनिल मालाकार बीडीसी सत्यवती सुकलाल राठिया,समिति अध्यक्ष कमल प्रसाद राठिया,प्रबंधक गिरधर डनसेना,सुरेंद्र भोय, बोधराम भोय,भरत डनसेना अन्य कृषक,अधिकारी कर्मचारीगणो की उपस्थिति रही।

