तमनार के आशीष निषाद को किडनी प्रत्यारोपण उपचार हेतु विधायक चक्रधर सिंह के हाथों ₹439375 चेक प्रदाय

तमनार के आशीष निषाद को किडनी प्रत्यारोपण उपचार हेतु विधायक चक्रधर सिंह के हाथों 439375 /चेक प्रदाय

संदेशा @ तमनार /दुलेन्द्र पटेल 2.12.2020 मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत उपचार हेतु 439375 / राशि चेक लैलूंगा विधान सभा के संवेदनशील विधायक चक्रधर सिंह सिदार के हाथों आशीष निषाद पिता हीरा लाल को प्रदाय की गई। छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री व लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार के पुनित सराहनीय कार्य से तमनार के आशीष निषाद को किडनी प्रत्यारोपण उपचार हेतु 439375 /- रूपये मिलने से आशीष के जीवन के लिए वरदान है।संवेदनशील मुख्यमंत्री व लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार की इस पुनीत कार्य की चहुँओर मुक्त कंठ से सराहना की जा रही है।चेक प्रदाय अवसर पर मुकुंद मुरारी पटनायक
श्री कैलाश गुप्ता सुश्री गुलापी सिदार
देवेंद्र शर्मा धनंजय भगत राजेंद्र अन्य की उपस्थिति रही।
विधायक चक्रधर सिदार ने बताया कि भुपेश बचेल कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने तथा दुर्लभ बीमारियों के इलाज में होने वाले व्यय से बचाने हेतु राज्य शासन द्वारा संजीवनी सहायता कोष का विस्तार करते हुये मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना प्रारंम्भ करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के अंतर्गत चिन्हित दुर्लभ बीमारियों के लिए राज्य के पात्र परिवारों को अधिकतम 20 लाख रूपए तक के इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है।


