मिलुपारा- खम्हरिया सड़क में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाईक सवार युवक को रौंदा मौके पर ही मौत .

मिलुपारा- खम्हरिया सड़क में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाईक सवार युवक को रौंदा मौके पर ही मौत,तमनार पुलिस जांच में जुटी

संदेशा @ तमनार
तमनार थाना अंतर्गत खम्हरिया मिलुपारा में कोयला लोड ट्रेलर की चपेट में आने से बाईक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही सिर के चकनाचुर हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर 112 तमनार व थाना प्रभारी किरण गुप्ता अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर दुर्घटनाकारित गाडी को अपने कब्जे में लेकर शव को पीएम हेतु सीएचसी तमनार भेजा गया।मृतक की शिनाख्ती छत्तर सिदार पिता गुलाब सिंह सिदार उम्र 55 वर्ष निवासी गौरबाहरी के रूप में हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि ओद्योगिक कोयला खदान क्षेत्र होने के कारण भारी वाहनों द्वारा कोयला ट्रांसपोर्टिंग के कारण सड़क खस्ताहाल हो चुकी है। तेज रफ्तार भारी वाहनों से धूल डस्ट उड़ने से पैदल राहगीर व बाईक सवार को भारी परेशानी के साथ गवानी पड़ रही है।
थाना तमनार अंतर्गत दर्जनों उद्योग संचालित है हर दिन सैकड़ो भारी वाहनों की आवाजाही हो रही है लेकिन स्थानीय उद्योग द्वारा सड़क जीर्णोद्धार व पानी छिड़काव नही करने से दुर्घटनाएं घट रही हैं।


