ए आर इस्पात पूंजीपथरा की पर्यावरणीय जन सुनवाई में सैकड़ो लोग शामिल होकर समर्थन व विरोध में अपना पक्ष रखा..

ए आर इस्पात पूंजीपथरा की पर्यावरणीय जन सुनवाई में सैकड़ो लोग शामिल होकर समर्थन व विरोध में अपना पक्ष रखा..

तमनार (दुलेन्द्र पटेल) 6.12.2020 मेसर्स ए आर इस्पात रोलिंग मिल ओपी जिंदल इंडस्ट्रियल पार्क पूंजीपथरा का जनसुनवाई 5 दिसम्बर को मॉ बंजारी धाम प्रांगण में पीठासीन अधिकारी एडीएम राजेन्द्र कटारा,क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी अजय कुमार गेडाम एवं हजारो ग्रामीणजनों की उपस्थिति में आयोजित हुई। कोरोना संकटकाल मे जन सुनवाई स्थल में सेनेटाइज,मास्क के साथ थर्मल स्कैनिग की व्यवस्था की गई।लोगो भारी संख्या में उपस्थिति से लम्बी कतारे लगी रही।
सर्वप्रथम प्रातः11 बजे पीठासीन अधिकारी के अनुमति के बाद पर्यावरण अधिकारी द्वारा लोक सुनवाई शासन के दिशा निर्देशों बताया गया। ए आर इस्पात पूंजीपथरा प्रबंधन द्वारा प्रस्तावित कार्यकलाप के संबंध में जानकारियां दी गई।कुल क्षेत्रफल 6.20 एकड़ में क्षमता विस्तार के तहत एमएस इन्गाट्स क्षमता 180000 टन प्रतिवर्ष व रोलिंग मिल क्षमता 170000 प्रतिवर्ष की स्थापना संबंध में जानकारियां बताई गई।

पीठासीन अधिकारी ने लोगो को अपनी लिखित व मौखिक बातें रखने आमंत्रित की गई। सैकड़ो लोगो द्वारा जनसुवाई में अपना पक्ष रखा जा रहा था। दोपहर 2 बजे भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने नारेबाजी विरोध प्रदर्शन करते रायगढ़ सांसद गोमती साय के जनसुनवाई निरस्त करने पत्र दी गई।ततपश्चात सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम शर्मा विरोध करते निरस्त करने मांग रखी गई।इस बीच कम्पनी समर्थक दर्जनों ग्रामीणों और विरोध कर रहे लोगो मे तनातनी माहौल को पुलिस द्वारा शांत कराया गया। दोपहर 5 बजे तक लगभग 650 लोगो ने अपना समर्थन व विरोध में मत व लिखित प्रस्तुत किया गया। स्थानीय ग्राम पंचायत तुमीडीह, सामारुमा,तराईमाल,अमलीडीह,छर्राटाँगर के लोगों व जनप्रतिनिधियों ने अधिकतर अपना मत समर्थन दिया। स्थानीय कई ग्रामीणों ने उद्योग विस्तार का समर्थन करते बताया कि रोजगार उपलब्ध के साथ क्षेत्र में शिक्षा स्वास्थ्य के साथ रोजगार जनविकास के कार्य होंगे। वही कुछ ग्रामीण के साथ भाजयुमो,जनचेतना समिति,सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज करते बताया कि कोरोना संकट काल विषम परिस्थितियों,पेसा एक्ट,हाथी प्रभावित क्षेत्र,ग्राम सभा की अनुमति एवं पर्यावरण प्रदूषण ,सड़क स्वास्थ्य कृषि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के कारण जनसुनवाई निरस्त करने मौखिक व लिखित पत्र दी गई।

कम्पनी द्वारा पर्यावरण,जल वायु,रोजगार,सीएसआर,जन विकास अन्य सम्बन्ध में जानकारियों बताई गई।क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारीउ गेडाम द्वारा लोकसुनवाई की कार्यवाही पढ़कर सुनाया गया। अंत मे एडीएम कटारा ने जन सुनवाई समापन की घोषणा की गई।जनसुनवाई के दौरान एसडीएम अशोक कुमार मार्बल,तहसीलदार घरघोडा, तमनार,पुलिस प्रशासन के 14 पुलिस सिपाही एवं सैकड़ो ग्रामीणजनो,जन संगठन,जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।


