जनपद तमनार के ग्राम रोजगार सहायको ने संघ के मांगों को पूर्ण कराने हेतु कलेक्टर को ज्ञापन में शामिल हुए

जनपद तमनार के ग्राम रोजगार सहायको ने संघ के मांगों को पूर्ण कराने हेतु कलेक्टर को ज्ञापन में शामिल हुए


संदेशा @ तमनार
ग्राम रोजगार सहायक संघ प्रांतीय संघ के आव्हान पर छत्तीसगढ़ के समस्त जिला पर 7 दिसम्बर को जिला स्तरीय एवं 15.12.2020 को प्रांत स्तरीय मांग को लेकर एक दिवसीय धरना ज्ञापन प्रस्तावित है कोविड 19 महामारी को देखते हुए धरना रैली की अनुमति लिया जाना असंभव है।
चार मुख्य मांगे जिला रायगढ़ के ग्राम रोजगार सहायक भर्ती का पूर्णा आरक्षण रोस्टर को यथावत रखते हुए नए जारी आरक्षण रोस्टर को निरस्त करने,ग्राम रोजगार सहायक का ग्रेड में निर्धारण करते हुए नियमितीकरण का लाभ दिया जाए, रोजगार सहायकों द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर कराए जा रहे विभिन्न कार्य जैसे प्रधानमंत्री आवास स्वच्छ भारत मिशन बेसलाइन सर्वे के कार्य इत्यादि को दृष्टिगत रखते हुए मध्य प्रदेश के तर्ज पर सहायक सचिव नियुक्त किया जाए,पंचायत सचिव पद पर ग्राम रोजगार सहायकों को वरीयता के आधार पर सीधी नियक्ति किया जावे।उपरोक्त मांगों को निराकरण करने पूर्ण सहयोग प्रदान करने आवेदन दिया गया है।

