तमनार में भारत बंद का मिलाजुला असर,कांग्रेस पार्टी ने व्यवसायियों से बन्द करने मांगा समर्थन

तमनार में भारत बंद का मिलाजुला असर,कांग्रेस पार्टी ने व्यवसायियों से बन्द करने मांगा समर्थन
संदेशा @ तमनार 8 दिसंबर को केलो बनांचल बाहुल्य तहसील तमनार में भारत बंद का मिलाजुला असर देखा गया।कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओ द्वारा व्यवसायियों से दुकान बन्द कर समर्थन मांगा गया। बरभांठा चौक व्यावसायिक परिसर बन्द रहा। बस स्टैंड की मेडिकल स्टोर्स फल दुकाने होटल एवं तहसील परिसर दैनिक सब्जी मार्केट खुला रहा।दैनिक रोजमर्रा की भांति लोगो की आवाजाही देखी गई।
कांग्रेसियों ने किसान हित के समर्थन में अपना वक्तव्य रखा। जय जवान जय किसान किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाया गया।
कांग्रेस पार्टी के बिहारी पटेल ने कहाकि दिल्ली में केंद्र सरकार के किसान विरोधी नीति तीन काले कानून किसान हित मे नही है।केंद्र की मोदी सरकार को ये कानून वापस लेने देश व्यापी आंदोलन चल रही है।किसान विरोधी काले कानून देश मे लागू नही करने के लिए देशभर के किसान दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं लगभग एक सप्ताह से चल रहे प्रदर्शन के समर्थन में किसानों द्वारा देश व्यापी आंदोलन सुबह 11 बजे से 2 बजे तक सभी दुकानें प्रतिष्ठानों कपड़ा दुकान किराना इत्यादि सभी दुकानें बंद करने का आव्हान किया गया।सभी लोगो ने सहयोग प्रदान किया।
भाजयुमो नेता व किसान विनायक पटनायक कहाकि मोदी सरकार की किसान कानून किसानों के लिए वरदान साबित होगी।कांग्रेस पार्टी द्वारा किसानों को गुमराह कर दुकाने बन्द कराकर आम लोगो को परेशान की जा रही है।इसलिये तमनार के कई व्यवसायियो ने दुकाने खुली रखी।

