तमनार पुलिस को कार में नशीली सिरफ 160 नग सहित आरोपी को पकड़ने में बड़ी सफलता एनडीपीएस एक्ट के तहत करवाई कर भेजा रिमांड पर

तमनार पुलिस को कार में नशीली सिरफ 160 नग सहित आरोपी को पकड़ने में बड़ी सफलता
एनडीपीएस एक्ट के तहत करवाई कर भेजा रिमांड पर

तमनार /13.12.2020 थाना तमनार अंतर्गत हिंझर तिराहा के पास आल्टो कार में परिवहन करते नशीली आर सी कफ सिरफ 160 नग सहित आरोपी को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल हुई है।एनडीपीएस एक्ट के तहत करवाई कर रिमांड पर भेजा गया।
थाना तमनार से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश,एसडीओपी सुशील नायक के मार्गदर्शन में निरीक्षक टीआई किरण गुप्ता के नेतृत्व में डीजल चोर, अवैध शराब विक्री पर लगातार करवाई की जा रही है। दिनांक 13 दिसम्बर 2020 को थाना तमनार को मुखबिर से सूचना मिली कि लैलूंगा मिलुपरा सड़क मार्ग में ऑल्टो कार से नशीली दवाइयां लाई जा रही है।थाना तमनार के एएसआई डी सी साहू,आरक्षक 842 बलराम साहू, आरक्षक 696 विदेशी चन्द्रा द्वारा हिंझार तिराहा के पास घेराबंदी कर आल्टो कार को रोका गया आरोपियो द्वारा गाड़ी के साथ भागने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार बेहरा पिता रोहित कुमार बेहरा उम्र 35 वर्ष निवासी आमगांव को धर दबोचा।चालक व एक आरोपी को पुलिस द्वारा खोजबीन तलाश की जा रही है। आर सी कफ सिरफ कोडीन युक्त 160 नग कीमती 19200 रुपये एवं आल्टो कार cg 13 aa 1057 कीमती डेढ़ लाख रुपये को जब्त किया गया है। आर सी कफ सिरफ कोडीन युक्त 160 नग के परिवहन को नारकोटिक ड्रग व साइको टॉपिक सबस्टेंस एक्ट (एनडीपीएस एक्ट) के तहत करवाई करते रिमांड पर भेजा गया।


