
संदेशा रायगढ़ @ दुलेन्द्र पटेल 04.07.2020
रायगढ़ पुलिस द्वारा मात्र 10 घंटे में लूट और हत्याकांड के आरोपियों को धर दबोचने में सफलता प्राप्त की है रायगढ़ के जांबाज पुलिस अफसरों की चहुँओर बहादुरी के प्रशंसा प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी हो रहे हैं निश्चित रूप से रायगढ़ पुलिस ने जिस वीरता साथ अपनी जान जोखिम में डालकर अपराधियों को पकड़ा है वह काबिले तारीफ है। डीजीपी डीएम अवस्थी ने आज आई जी दीपांशु काबरा व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह व रायगढ़ पुलिस को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है डीजीपी ने पुलिस जवानों की हौसला अफजाई और उन्हें पुरस्कृत करने के लिए रायगढ़ आने की बात कही है संभवत रविवार या सोमवार को डीजीपी डीएम अवस्थी का रायगढ़ आगमन होगा और वह स्वयं रायगढ़ पहुंचकर रायगढ़ पुलिस को सम्मानित करेंगे


