तमनार पुलिस को कार में प्रतिबंधित दवा 160 नग सहित आरोपी को पकड़ने में बड़ी सफलता

तमनार पुलिस को कार में प्रतिबंधित दवा 160 नग सहित आरोपी को पकड़ने में बड़ी सफलता
@ धारा 21एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीवद्ध कर विवेचना

तमनार 13.12.2020 थाना तमनार अंतर्गत हिंझर तिराहा के पास आल्टो कार में परिवहन करते प्रतिबंधित दवा आर सी कफ सिरफ 160 नग सहित आरोपी को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल हुई है।धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत करवाई कर रिमांड पर भेजा गया।
थाना तमनार से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश,एसडीओपी सुशील नायक के मार्गदर्शन में निरीक्षक टीआई किरण गुप्ता के नेतृत्व में डीजल चोर, अवैध शराब विक्री पर लगातार करवाई की जा रही है। दिनांक 12 दिसम्बर 2020 को थाना तमनार को मुखबिर से सूचना मिलने से थाना तमनार के एएसआई डी सी साहू,आरक्षक 842 बलराम साहू, आरक्षक 696 विदेशी चन्द्रा द्वारा लैलूंगा मिलुपरा सड़क मार्ग में हिंझार तिराहा के पास घेराबंदी कर आल्टो कार को रोका गया। ऑल्टो कार से अशोक कुमार बेहरा आमगांव व जनक राम डनसेना मिलुपारा एवं चालक को नोटिस दिया गया। मारुति सुजुकी आल्टो क्र CG 13AA 1057 जप्ती 160 नग आर सी कफ सिरप कीमती 19200 उन्नीस हजार दो सौ रुपये एवं आल्टो कार कीमती 150000 डेढ़ लाख रुपये को जप्त कर अपराध क्र 0/2020 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

